होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में तवा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते प्रशासन आवागमन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया बंद
तवा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते प्रशासन ने शनिवार को करीब 2 बजे से शाम 6 बजे तक पल के ऊपर से आवागमन को पूर्णत प्रतिबंधित कर दिया है मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अनुसार, नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर स्थित तवा पुल पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। पुल की संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए बेरिंग बदलने का कार्य प्रगति पर है।