मसूदा: पेयजल की समस्या को लेकर मसूदा विधायक ने बिजयनगर में उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया, जलापूर्ति के लिए बढ़वाया पानी
Masuda, Ajmer | Jun 6, 2026 क्षेत्र मे पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए मसूदा विधायक विरेन्द्र सिंह शनिवार को दोपहर 2 बजे बिजयनगर जलदाय विभाग के भवन में पहुंचकर वार्डो की सप्लाई चार्ट को लेकर विभाग के सहायक अभियंता,कनिष्ठ अभियंता को आदेशित करके शहर की जल व्यवस्था तुरन्त सुधारने को कहा।आगे से पूर्ण सप्लाई नहीं मिल पाने की वजह बताई,विधायक ने तुरंत समाधान करवाया।