खंडवा नगर: खंडवा में पुलिस का शिकंजा! गौतस्करी का बड़ा खुलासा, 2 पिकअप सीज
खंडवा जिले की बोरगांव चौकी एवं पंधाना थाना पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से छह गौवंश (बैल) बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था ।