सोनो: जिलाधिकारी अचानक पहुंचे सोनो थाने, जनता दरबार का लिया जायज़ा
Sono, Jamui | Feb 3, 2024 जमुई जिला अधिकारी राकेश कुमार अचानक सोनो थाने में लगे जनता दरबार का जायजा लेने पहुंच गए। जनता दरबार के क्रियाकलापों से अवगत हुए और उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर भूमि विवाद अतिक्रमण आदि जैसे मामलों का निपटारा जनता दरबार में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के द्वारा किया जाता है। जिलाधिकारी ने स्वयं भी फरियादियों की समस्याओं को सुना।