सोनो: नैयाडीह पंचायत में प्रिंसिपल का अश्लील गानों पर छात्रों संग डांस का वीडियो हुआ वायरल, कारण बताओ नोटिस किया गया जारी
Sono, Jamui | Feb 3, 2024 जमुई में अश्लील गानों पर छात्रों संग प्रिन्सिपल के डांस का वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला सोनो प्रखंड क्षेत्र के नैयाडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोठवा का है। वीडियो वायरल होने के बाद बुद्धिजीवियों ने प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग की है।