सोनो: विद्यालय परिवार की तरफ से परिभ्रमण पर गई कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राएं
Sono, Jamui | Feb 2, 2024 शुक्रवार को स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं विभाग के निर्देश पर नागी नकटी डेम के परिभ्रमण पर गई। परिभ्रमण दल को आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के संचालक सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर संचालक ने कहा कि परिभ्रमण दल को जिले के महत्वपूर्ण पिकनिक स्पॉट नागी नकटी डैम भेजा।