ग्वालियर गिर्द: नाबालिग समेत दो चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
इंदरगंज पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे लाखों के सोने चांदी के गहने बरामद किए है, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है और 3 अन्य लोगों की तलाश जारी है। 5 मई को बृज विहार कॉलोनी में रहने वाले अजय शंकर मित्तल ने अपने सूने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। चोरों के कब्जे से सोने की चेन दो सोने की अंगूठी एक जोड़ी पायजेब भी बरामद की गई है।