दुर्ग: बाल संप्रेषण गृह से भागे अपचारी बालकों में से 4 को पुलिस ने पकड़ा
Durg, Durg | Nov 30, 2025 बाल संप्रेषण गृह से भागे अपचारी बालक, 4 अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़ा,दरअसल रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बाल संप्रेषण गृह से सात अपचारी बालक भाग निकले थे। जानकारी मिलते ही उनकी तलाश में अलग-अलग टीम लगाई गई थी। टीम ने शनिवार को ही रात तक चार अपचारी बालक को पकड़ लिया था। वहीं तीन फरार हुए अपचारी बालक को खोजबीन की जा रही है।