बालोद: शहर में गंदे पानी की सप्लाई से बढ़ी चिंता, पार्षदों का आरोप- खरखरा केनाल का मटमैला पानी सिवनी पंप हाउस पहुंच रहा
Balod, Balod | Jul 10, 2026 बालोद शहर में पिछले एक सप्ताह से कई वार्डों में मटमैले पानी की सप्लाई होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सुबह-शाम गंदा पानी आने से वार्डवासियों में डायरिया समेत जलजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि बरसात के बाद खरखरा केनाल का गंदा पानी सिवनी पंप हाउस तक पहुंच रहा है, जिसके कारण शहर में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। उनका कहना है