रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के समय वह घर के अंदर अकेली काम कर रही थी। इसी दौरान युवक मौका पाकर घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का प्रय