बिहारीगंज: नवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में आध्यात्मिक ज्ञान का दीप जला, आंतरिक बुराइयों को मिटाने का संदेश दिया
बिहारीगंज में नवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चैतन्य देवियों की झांकी और कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर आत्मिक शक्ति जगाने का पर्व है। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।