मोदीनगर: गांव फजलगढ़ में चोरों ने शराब के ठेके का ताला तोड़कर ठेके से 15 पेटी शराब चोरी कर ली, पुलिस की शिकायत
भोजपुर थाना क्षेत्र के फजलगढ़ में चोरों ने एक शराब के ठेके का ताला तोड़कर शराब की 15 पेटी चोरी कर ली। जिस समय यह वारदात हुई है सेल्समैन अंदर सो रहा था। सेल्समैन ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह ठेका कुलवंत सिंह के नाम पर है और सेल्समेन सलीम खान है। पुलिस मामले की जांच में जुटी