मोदीनगर: मुरादनगर में महिला के साथ युवक ने की 20 हजार रुपए की ठगी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मुरादनगर की शिवम विहार कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर को एक युवक महिला से उसके घर जाकर महिला के पति द्वारा रुपए मगाने की बात कहकर 20 हजार रुपए ठग कर ले गया। ठगी का एहसास होने के बाद महिला ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगी करने वाले युवक की तलाश कर रही है।