मोदीनगर: देश की पहली रीजनल रैपिड रेल का संचालन कस्बा मोदीनगर से हुआ शुरू, यात्रा करने पहुंचे लोगों में दिखा उत्साह
देश की पहली रीजनल रैपिड रेल 8 मार्च से गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर में भी चलनी शुरू हो गई। अब इसका संचालन साहिबाबाद से मोदीनगर (34 किलोमीटर लंबाई) तक कुल आठ स्टेशनों पर हो रहा है। ऐसे में गाजियाबाद-मेरठ मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। मोदीनगर, मुरादनगर के लोगों में नमो भारत ट्रेन में सफर करने को लेकर उत्साह दिखा।