धामपुर: नहटौर के मोहल्ला जोशियान में बताशा कारखाने में भट्टी पर लगे पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Jul 10, 2026 ग्राम फरीद नगर निवासी मनोज सैनी (लगभग 35 वर्ष) नहटौर के मोहल्ला जोशियान में टावर के सामने स्थित एक बताशा कारखाने में कारीगर के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे मनोज अपने काम पर पहुंचा था। काम शुरू करने के दौरान वह भट्टी पर लगे पंखे का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई।