अररिया: डीएम के जनता दरबार में 68 मामलों की हुई सुनवाई, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
Araria, Araria | May 22, 2026 सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।