गुमला: अज्ञात वाहन की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की मौत, एक साथी घायल
Gumla, Gumla | Apr 15, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के मर्दा गांव निवासी 16 वर्षीय आशीष गोप की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सदर अस्पताल में पंचनामा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। आशीष अपने एक साथी के साथ शादी समारोह में शामिल होने चौक टंगरा गया था। बुधवार की रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।