मंगलवार देररात 11 गुलाबगंज तहसील के करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांव मे ओलावृष्टि हुई। कई जगहो पर बारिश हुई। गुलाबगंज तहसील के कई गांव जिसमे वन, हथियाखेड़ा चठोली, सिमरहार, गुनुआ चक खिरिया, पटवारी खेड़ी, मूढरा गणेशपुर, निपानिया सहित अन्य गांव में पहुंच कर विधायक मुकेश टंडन ने फसलों का जायजा लिया। किसानों से बात की। इस दौरान एसडीएम शशि मिश्र मौजूद रही।