*खनियाधाना में खाद पर मनमाना दाम वसूलने का आरोप, किसानों में आक्रोश*
संजीव कुमार लोधी ने खनियाधाना के मोहाली कला गांव में लगभग दोपहर 1:00 बजे चौधरी ट्रेडर्स कंपनी पर शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किसान संजीव कुमार लोधी ने बताया कि उन्हें कृषि विभाग के टोकन के अनुसार 465 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया आवंटित की गई थी।
संजीव ने 13 बोरी खाद का उठाव किया, जिसकी निर्धारित राशि 6045 रुपये होती है। आरोप है कि दुकानदार ने बिल में 565 रुपये प्रति बोरी की दर से कुल 7345 रुपये का भुगतान लिया। इस प्रकार किसान से 1300 रुपये की अतिरिक्त राशि वसूल की गई। किसान रवि लोधी ने इसे किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी करार दिया है। किसानों का कहना है कि उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत MRP से अधिक मूल्य लेना कानूनन अपराध है और आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है। इस मामले को लेकर किसानों में भारी रोष है। पीड़ित किसान ने जिला कृषि अधिकारी, शिवपुरी तथा अनुविभागीय अधिकारी, खनियाधाना से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। किसान संगठनों ने दोषी विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने एवं अधिक वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग उठाई है प्रशासन ने कहा है कि शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना
राजेंद्र राजपूत खनियाधाना कृषि विभाग
Pichhore, Shivpuri | Jun 21, 2026