इटावा: चौबिया इलाके में ऑटो पलटने से घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान कानपुर में हुई मौत, परिवार में कोहराम, बहू का इलाज जारी
Etawah, Etawah | Apr 20, 2026 चौबिया थाना क्षेत्र के बसरेहर-चौपाल मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला अपनी बहू के साथ ऑटो से लौट रही थी, तभी बाइक और ऑटो की भिड़ंत में यह हादसा हुआ था। मृतका ग्राम नवलपुरा, बरालोकपुर निवासी राममुखी देवी (65) पत्नी रामनाथ थी, उनकी बहू रीना देवी का इलाज जारी है।