घाघरा: घाघरा मिडिल स्कूल प्रांगण में 208 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का हुआ वितरण,विधायक प्रतिनिधि हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Jul 3, 2026 घाघरा राजकीयकृत मध्य विद्यालय मिडिल स्कूल परिसर में झारखंड कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव, कल्याण पदाधिकारी गणेश राम महतो तथा शिक्षा विभाग की बीपीओ पुष्पा टोप्पो उपस्थित रहीं।