टिकारी: प्रथम एल.पी. शाही मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट में CUSB की टीम विजेता, प्रतिभागी को ₹21,000 का नकद पुरस्कार
Tikari, Gaya | Apr 13, 2026 CUSB के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के छात्रों ने मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण सिंह जुबली लॉ कॉलेज द्वारा आयोजित प्रथम एल.पी. शाही मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 में ख़िताब अपने नाम किया। विजेता टीम में करण कुमार, समीर संजय व सत्य सनातन शामिल रहे। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. कामेश्वरनाथ सिंह व कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने विजेता छात्रों को बधाई दी।