मंझनपुर: कौशाम्बी में भाजपा की हार के एक नहीं बल्कि कई कारण, बड़े नेताओं से कार्यकर्ताओं की दूरी बताई जा रही प्रमुख वजह
भाजपा की हार के एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। बड़े नेताओं से कार्यकर्ताओं की दूरी इसमें प्रमुख वजह बताई जा रही है। भाजपा के जिलास्तरीय पदाधिकारी भी सीधे मुंह कार्यकर्ताओं से बात नहीं कर रहे थे। विधानसभा चुनाव से शुरू हुई गुटबाजी लोकसभा चुनाव तक कामयाब रही। जिसका परिणाम यह रहा कि विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।