कुडू: कुडू अविराम कॉलेज में स्वर्गीय कालिंदी भवानी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, योगदान को किया गया याद
अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको-कुड़ू की संस्थापक सदस्य एवं महाविद्यालय के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती की माता स्वर्गीय कालिंदी भवानी देवी की पुण्यतिथि सोमवार सुबह 11:30 बजे महाविद्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय कालिंदी भवानी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।