अररिया: अररिया में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, 4 मई को जारी होगा नया प्रपत्र-1
Araria, Araria | May 2, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर जिला जन संपर्क पदाधिकारी शंभू कुमार रजक और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीकांत पासवान की अध्यक्षता में सूचना भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर आरक्षण रोस्टर तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई।