बांधवगढ़: उमरिया दावा-आपत्ति केंद्रों पर 15 जून तक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश
5 जून शुक्रवार समय 12 बजे संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रीता डेहरिया ने बताया कि नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची निर्माण की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 15 जून 2026 तक दावा-आपत्ति केंद्रों पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।