कैराना: कैराना में साइबर ठगी के तहत 87 हजार रुपये खातों में ट्रांसफर कर ठगी, रिपोर्ट दर्ज
Kairana, Shamli | May 12, 2026 कैराना नगर के नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी उमरदराज ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह जन सेवा केंद्र संचालक है। आरोप है कि 16 दिसंबर 2025 को जुवेद नामक एक युवक उसकी दुकान पर आया और उसके चार अलग-अलग बैंक खातों में 49 हजार, 23 हजार 600, 10 हजार और 6 हजार 346 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपी उससे कुल 86 हजार 947 रुपये नगद लेकर चला गया।