मढ़ौरा: मढ़ौरा नगर में 170 लाभार्थियों को दिया गया आयुष्मान गोल्डेन कार्ड
Marhaura, Saran | Jun 17, 2026 प्रखंड के मढ़ौरा नगर में स्थानीय सांसद के प्रयास से 170 लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड का वितरण एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस संबंध में पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बुधवार की दोपहर बारह बजे कहा कि पांच लाख तक निशुल्क ईलाज के लिए 170 लाभार्थियों के बीच आयुष्मान गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया।