सिमडेगा: बीरु बीरकेरा गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर इंटक नेता दिलीप तिर्की ने ग्रामीणों से की बैठक
बीरु के बीरकेरा गांव में शनिवार के शाम 4:00 बजे मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर इंटक नेता दिलीप तिर्की के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक की । गांव के लोगों ने बताया कि गांव में बिजली लो वोल्टेज से परेशान है ।गांव की टूटी पुलिया की वजह से आवागमन पूरी तरह ठप गांव में साथ जलमीनार है जो की पूरी तरह से बंद पड़े है, जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द समाधान होगा।