सरकार की ओर से स्कूली बच्चों को मिलने वाला दूध बेचने के आरोप में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र के भारीनगर स्थित राउमावि के वरिष्ठ अध्यापक मंगला राम पर बच्चों के लिए भेजा गया दूध बाजार में बेचने की शिकायत सामने आई थीमामला मीडिया में प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक,बीकानेर ने निलंबित आदेश जारी किए।