नकुड: लगातार मूसलधार बारिश से सड़कों सहित कई घरों में घुसा पानी, सामान हुआ खराब
लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने गंगोह शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। वर्षों बाद ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जब शहर के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा l कई स्थानों पर पानी घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे लोगों का सामान खराब हो गया और आर्थिक नुकसान भी हुआ।