गुना कैंट थाना क्षेत्र से लापता लड़के को पुलिस ने खोज लिया है। 22 जनवरी को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, लापता 16 वर्षीय लड़के के पिता ने 6 जनवरी 2026 को रिपोर्ट की। लगातार खोजबीन की, 22 जनवरी को सूचना पर लड़के को सुरक्षित दस्तयाब कर विधिवत कार्यवाही की गई। इसके बाद बाल कल्याण समिति गुना के समक्ष पेश किया गया, जहां से परिजनों को सौंप दिया है।