राजगढ़: पहाड़सर में ₹50 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व बाइक चोरी का पर्दाफाश, हरियाणा के गिरफ्तार शातिर चोर से बरामद हुए जेवरात
Rajgarh, Churu | Jun 10, 2026 राजगढ़ थाना पुलिस ने गांव पहाड़सर में हुई 3-4 जून की रात को दो घरों में हुई ₹लाखो के जेवरात व बाइक चोरी मामले में पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए हरियाणा निवासी शातिर चोर से पीसी रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामदे करने में बड़ी सफलता हासिल की हैं।पहले बाइक बरामद की थी।