उदवंत नगर: बेटी अदिति उर्फ प्रिन्सी के पांचवें जन्मदिन पर मुखिया ने पेश की मिसाल, 18 कठ्ठा निजी जमीन महादलित परिवारों को किया दान
आज के दौर में जहां लोग संपत्ति और जमीन को लेकर अपने ही परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ विवाद करने से नहीं हिचकते, वहीं भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत सरथुआ पंचायत के मुखिया राकेश कुमार सिंह ने समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की है।मुखिया राकेश कुमार सिंह ने अपनी छोटी बेटी अदिति दर्ज उर्फ प्रिन्सी के पांचवें जन्मदिन के अवसर पर