मंगलवार को हॉकी नर्मदापुरम के अध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली अंडर-18 अंतरराष्ट्रीय हॉकी सीरीज के लिए भारतीय टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वही नर्मदापुरम शहर से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सीरीज 15 से 20 मई तक भोपाल के उद्धव दास मेहता सेंट्रल सेंटर में होगी।