बहराइच: अमीनपुर नगरौर के पास ट्रक की ठोकर से युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
देहात कोतवाली के अमीनपुर नगरौर के मजरे ललहा निवासी 25 वर्षीय कैलाश पुत्र बाबादीन गांव के समीप भठ्ठे पर बुग्गी से ईंट ढुलाई की मजदूरी करता था। मोरंग लोड ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम करा गया। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।