बहराइच: आईटीआई के पास पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, युवक हुआ घायल,लखनऊ रेफर
जिले के नानपारा बाईपास आईटीआई के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दी। मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज होने के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं युवक की पहचान सलारगंज मोहल्ला के आकाश पुत्र अमृतलाल के रूप में हुई है। वह पुलिस जांच में जुट गई है।