बहराइच: रेवली में पैदल जा रहे वृद्ध पर नशे में धुत्त युवक ने भांजी लाठी, घायल
पैदल घर जा रहे बुजुर्ग पर गांव के ही शराब के नशे में धुत्त युवक से कहासुनी हो गई। हमलावर युवक ने ताबड़तोड़ लाठी बरसाकर बुजुर्ग को घायल कर दिया। घायल को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को जिला अस्पताल भेजा है। देहात कोतवाली के रेवली गांव के राघव पुत्र मोहन मजदूरी कर घर जा रहे थे। तभी शराब के नशे में युवक ने बुजुर्ग को जमकर मारा पीटा। पुलिस जाच में जुट गई।