मरवाही: जीपीएम में प्रशासनिक अनियमितताओं, शासकीय आदेशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता के आरोप में ग्राम सचिव को किया गया निलंबित
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने ग्राम पंचायत सचिव किशन राठौर को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार किशन राठौर पर गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं, शासकीय आदेशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता के आरोप हैं। किशन राठौर गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरा के तत्कालीन और वर्तमान में ग्राम पंचायत तरईगांव के सचिव थे।