हिसुआ: कार्यालय में जनता दरबार में दो मामलों की सुनवाई, तीन को जारी किए गए नोटिस
Hisua, Nawada | Jun 6, 2026 हिसुआ प्रखंड अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया अंचलाधिकारी डॉ. सुमन सौरव की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में भूमि संबंधी दो मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन अन्य मामलों में नोटिस जारी किए गए। अंचलाधिकारी डॉ. सुमन सौरव ने बताया कि भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार जनता दरबार आयोजित किए जा रहे हैं।