पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, लालटेन का शीशा फूट चुका है
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी पर जमकर हमला बोला। मौके पर उन्होंने कहा कि लालटेन का लौ समाप्त होने जा रहा है। वैसे भी इस बार पहले चरण में लालटेन का शीशा फूट चुका है और अगले चरण में लालटेन बुझ जाएगा और मैदान छोड़कर भाग जाएगा।