पटना ग्रामीण: बिहार आएं तो सत्तू पीएं, इससे शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है, पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी ने अमित शाह को दी नसीहत
पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने तेजस्वी यादव से पूछा कि अमित शाह ने कहा है कि अगर आरजेडी सत्ता में आई तो जंगलराज वापस आ जाएगा, इसपर तेजस्वी ने शाह को नसीहत दे दी। तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह बिहार आएं तो सत्तू पिएं, सत्तू पीने से शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है।