नौगांव: नन्नी मऊ में अनोखी सामूहिक शादी: एक ही पंडाल में गूंजे फेरे और निकाह, 13 जोड़ों की हुई विदाई
नौगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नन्नी मऊ में शुक्रवार सुबह एक अनोखा और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में 13 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया, वहीं इसी पंडाल के नीचे एक मुस्लिम परिवार का निकाह भी कराया गया, जिसने आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की।कार्यक्रम में सभी नवविवाहित