टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ में शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। बछड़े का कटा सिर मिलने के मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी और वाहनों के आगे लेट गए। स्थिति को देखते हुए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया गया।