अररिया: सुकशेन गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Apr 7, 2026 अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के सुकशेन गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सुकशेन गांव वार्ड नंबर 04 निवासी 22 वर्षीय रहीदा परवीन के रूप में हुई है। वह गांव के ही रहने वाले अहद की पत्नी थीं।