मऊरानीपुर: ककवारा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, आत्मघाती कदम से फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम
झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ककवारा गांव में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की