सांगानेर: शिवदासपुरा इलाके में 8 दिन से लापता वृद्ध महिला का शव कुएं में मिला, पुलिस ने चांदी के कड़ों के लिए हत्या की जताई आशंका
शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक कुएं से महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका पिछले आठ दिनों से लापता थी और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या कर चांदी के कड़े लूटने की आशंका सामने आई है। शिवदासपुरा थाना प्रभारी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि मृतका की पहचान बल्लूपुरा निवासी 53 वर्षीय बीना देवी के रूप में हुई