बालोद: अब जिला जेल बालोद में मिलेगी कानूनी मदद, बंदियों के परिजनों के लिए शुरू की गई हेल्प डेस्क
Balod, Balod | May 17, 2026 बालोद जिला जेल बालोद में बंदियों और उनके परिजनों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए विधिक सहायता हेल्प डेस्क शुरू की गई है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर शुरू किए गए इस हेल्प डेस्क का शुभारंभ एसएल नवरत्न ने किया।