मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में सूखनई नदी किनारे धू-धू कर जली बाइक, वीडियो वायरल; आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
सूखनई नदी किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल बाइक के मालिक और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।