गोला: 21 हजार दीपों से जगमगाया बड़हलगंज का मुक्तिपथ, जल-थल-नभ में गूंजी मां सरयू की भव्य आरती
Gola, Gorakhpur | Oct 19, 2026 बड़हलगंज सप्त दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सरयू अमृत महोत्सव के अंतिम दिन बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। 21 हजार दीपों की रोशनी से मुक्तिपथ और सरयू तट जगमगा उठे।इस अवसर पर मां सरयू की भव्य आरती की गई।अलौकिक दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मुक्तिपथ पर उमड़ पड़े।